Breaking News

तीन टोल प्लाजों पर चला ड्रंक एंड ड्राइव अभियान

– शराबी चालकों समेत चौबीस पर कसा शिकंजा
– अभियान के दौरान चेकिंग करती पुलिस टीम।
फतेहपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए जिले के तीन प्रमुख टोल प्लाजों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में शनिवार-रविवार की रात बहुआ टोल प्लाजा थाना ललौली, कल्याणपुर टोल प्लाजा और कटोघन टोल प्लाजा थाना खागा पर चलाए गए अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शराब पीकर वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की गहन जांच की। कार्रवाई में ड्रंक एंड ड्राइव के चौदह चालान किए गए, जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं अन्य उल्लंघनों के दस चालान काटे गए। वहीं शराब के नशे में वाहन चलाने के एक मामले में वाहन को सीज़ भी कर दिया गया। चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात एवं यातायात प्रभारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अभियान का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। देर रात तक चले इस अभियान से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं और मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व हूटर जैसे प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनहित और सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम उरई मजरे कोर्रा कनक में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *