Breaking News

फतेहपुर में 12 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन, आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर। युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 अक्टूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जाएगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाले इस मेले में जनपद के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतिष्ठान भी प्रतिभाग करेंगे।
मेले में जनपद के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के अलावा डिप्लोमा और हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठानों से जुड़ने और शिक्षुता प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
प्रधानाचार्य ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाएं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवक की मौत से मचा कोहराम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास स्थित एनएच-2 पर गुरुवार देर रात कंटेनर और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *