फतेहपुर। छात्राओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज, बहुआ में पिंक करियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 82 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में करियर काउंसिलिंग प्रभारी शशांक पांडेय ने छात्राओं को रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल और भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पोर्टलों के माध्यम से छात्राएं रोजगार के अवसरों की तलाश कर सकती हैं और अपनी योग्यता के अनुसार करियर का चुनाव कर सकती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता देवी ने की। इसमें धर्मेंद्र कुमार और ऊषा देवी ने सहयोग प्रदान किया।
विकासखंडों में भी युवाओं को किया जागरूक
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हथगाम, तेलियानी और बहुआ विकासखंड में आयोजित शिविरों में भी विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को रोजगार संबंधी पोर्टलों की जानकारी दी और करियर के बेहतर विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार संबंधी सेवाओं और करियर के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपनी योग्यता के अनुरूप भविष्य की दिशा तय कर सकें।
News Wani
