Breaking News

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय पर कार्रवाई, दो कर्मचारी निलंबित; वसूली के आरोपों की जांच तेज

फतेहपुर। वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में छापेमारी के दौरान सामने आए मामले में एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह और लिपिक शुभम सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
बताते चलें कि तीन सितंबर को अपर जिलाधिकारी विनय पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय की संयुक्त टीम ने एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा था। अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जांच के दौरान टीम ने परिसर से चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा, जिनके पास से 35,240 रुपये नकद बरामद हुए। आरोप था कि ये लोग कार्यालय में आने वाले आवेदकों से वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर पैसे वसूल रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी। जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर परिवहन विभाग ने एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह और लिपिक शुभम सिंह को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। फिलहाल, दोनों कर्मचारियों के निलंबन के बाद विभागीय जांच पर नजरें टिकी हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवक की मौत से मचा कोहराम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास स्थित एनएच-2 पर गुरुवार देर रात कंटेनर और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *