फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के साथ जहानाबाद, खागा, हुसैनगंज और बिंदकी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों के माध्यम से नेताजी को याद किया जाएगा।
अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव के दिशा-निर्देश में कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव और शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
समाजवादी विचारधारा और योगदान पर होगी चर्चा
श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के दौरान मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
यादव महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए नेताजी के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
News Wani
