Breaking News

फतेहपुर में खेत पर काम करते समय महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रामऊ में गुरुवार शाम खेत में धान काटते समय 35 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। देर रात मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मिश्रामऊ गांव निवासी छंगू की पत्नी गीता देवी गुरुवार शाम करीब चार बजे खेत में धान काट रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रात करीब 8:30 बजे गीता देवी की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर में मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *