Breaking News

फतेहपुर में विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप, दहेज उत्पीड़न के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रमदीनवापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, रमदीनवापुर गांव निवासी विश्वंभर निषाद की पत्नी प्रियंका देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका के भाई शिव गोपाल निषाद निवासी शिवपुरी, थाना जाफरगंज ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी एक वर्ष पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार पहिया वाहन और 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी बहन को मारते-पीटते थे।
शिव गोपाल का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर सास ननकी देवी, ससुर रामविशाल, ननद प्रियंका और प्रीति तथा दामाद प्रवेश ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और बाद में उसे फांसी पर लटका दिया।
वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला ने स्वयं फांसी लगाई थी या उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कई क्षेत्रों में तैयारियां शुरू

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *