Breaking News

फतेहपुर के बहुआ में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो बाइक सवार; एक की मौत

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के परेठी गांव निवासी शिवशंकर लाल का 23 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार और बहुआ कस्बा निवासी वीरेंद्र सिंह परिहार का 35 वर्षीय पुत्र जीतू सिंह परिहार एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। इसी दौरान कस्बे के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जीतू सिंह को निजी वाहन से और अनुज कुमार को एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस के ईएमटी ऋतिक कुमार और पायलट अनिल कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद जीतू सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनुज कुमार को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कई क्षेत्रों में तैयारियां शुरू

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *