Breaking News

फतेहपुर में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवक की मौत से मचा कोहराम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास स्थित एनएच-2 पर गुरुवार देर रात कंटेनर और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 21 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कौशांबी जनपद के थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के धनावा गांव निवासी प्रकाश का पुत्र दीपक कुमार अपने साथ रवेंद्र प्रताप (28) पुत्र नरेश और मोतीलाल (45) पुत्र मुन्नू के साथ रात करीब 11:30 बजे ट्रैक्टर से शहर आ रहा था।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वे भिटौरा बाईपास स्थित एनएच-2 पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवेंद्र प्रताप और मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कई क्षेत्रों में तैयारियां शुरू

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *