Breaking News

होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर अमेरिकी बयान से भड़के राहुल गांधी, जताई कड़ी आपत्ति

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट लिखकर अमेरिका के रवैये पर सवाल उठाए और कहा, ‘इस घटना के बाद भी अमेरिका ने न तो अफसोस जताया और न ही माफी मांगी, बल्कि वह आदेश देने की भाषा का इस्तेमाल करता रहा’.

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के कुछ ही दिन बाद अमेरिका की ओर से कोई दुख या माफी व्यक्त नहीं की गई. इसके बजाय अमेरिका ने यह कहा कि अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन किया जाए और किसी भी तरह के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि एक स्वतंत्र और स्वाभिमानी देश इस तरह की भाषा कभी स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर चुप हैं और अमेरिका के आदेशों का पालन कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेंगे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पोस्ट में प्रधानमंत्री को Compromised PM कहते हुए लिखा कि वह देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेंगे, क्योंकि जो लोग देश का अपमान करते हैं, वही उन पर प्रभाव रखते हैं. राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के जरिए सरकार की विदेश नीति और इस मामले में उसके रुख पर सवाल उठाए हैं।

About NW-Editor

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार, यूपी में आंधी का कहर; एमपी और पंजाब में 2 की मौत

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *