– नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत, कार्य करने की ली शपथ
– पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित करते जिलाध्यक्ष।
फतेहपुर। शहर के पत्थरकटा चौराहा स्थित क्षत्रिय छात्रावास में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की समीक्षा बैठक एवं कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना रहा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राणा राघवेन्द्र सिंह चौहान और युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। संगठन विस्तार के तहत कई निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। जिसमें अनन्त सिंह चन्देल जिलाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, विनय कुमार शुक्ला जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, प्रदीप श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, मनोज सिंह, शिव महेश, आदित्य सिंह, जितेन्द्र सिंह जिला सचिव, विमल सिंह जिला महासचिव, सौरभ शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी, भानू पाल हस्वा ब्लाक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, निकेत सिंह जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ शामिल हैं। नेताओं ने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से जिले में पार्टी का आधार मजबूत होगा। इस अवसर पर जगजीत सिंह, शिवबरदानी सिंह, धीरज सिंह परिहार, नवनीत प्रताप सिंह, अजीम के अलावा अधिवक्ता समाज से विशाल सिंह गौतम, एसके वर्मा, सिद्धार्थ सिंह राठौर और विभव सिंह परिहार मौजूद रहे। पीर मोहम्मद, देवेश त्रिपाठी, अनिल प्रजापति, शिवम दीक्षित और लालू सरकार सहित समस्त जनसत्ता परिवार ने नए मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी हित में कार्य करने की शपथ ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की सक्रियता को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है। आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र में उतरना होगा।

News Wani