Breaking News

प्राथमिक विद्यालय पनी में लगाया नेत्र परीक्षण कैंप

– 22 बच्चों का किया परीक्षण, दी जानकारी
कैंप में छात्रों का परीक्षण करते चिकित्सक।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व जगदम्बा आई क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल नेत्र परीक्षण अभियान पुनः चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय पनी प्रथम में चलाया गया।
जगदम्बा आई क्लीनिक के विशेषज्ञ विवेक कुमार अग्निहोत्री ने 22 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया। डॉ अनुराग ने कहा कि जिन बच्चों को यदि परीक्षण के बाद चश्मे की आवश्यकता होगी और वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें चश्मा भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी मीनाक्षी, अंजली, सलोनी व इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद कुमार एवं सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *