Breaking News

समिति ने गणेश जी दरबार में कराया विशाल यज्ञ

– बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
गणेश जी दरबार में यज्ञ करते श्रद्धालु।
फतेहपुर। गणेश महोत्सव का आयोजन शहर के अलग-अलग स्थानों पर जोर-शोर से चल रहा है। पण्डालों में दोनों पहर आरती के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को श्री गजानन पूजा समिति पक्का तालाब नई बस्ती की ओर से लगे पण्डाल में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
श्री गजानन पूजा समिति ने विघ्नहर्ता गणेश जी महाराज के दरबार में विश्व कल्याण, सभी मानव रोग दोष मुक्त होने समेत मंगल कामना हेतु विशाल यज्ञ किया। जिसमें आचार्य शिवम महराज ने बताया कि ईश्वर के प्रति भक्ति समर्पण समाज में एकता का भाव उत्पन्न होता है। वातावरण का शुद्धिकरण होता है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे भी लगाए। इस मौके पर आनंद तिवारी, सचिन साहू, अंकित अग्रहरि, सुभाष गुप्ता, जितेंद्र मौर्य, बलराम लोधी, शिवम लोधी, बिखू साहू, राजू केसर आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सीएम योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

– जिले की सीवर व पानी टंकी योजनाओं का उठाया मुद्दा – सीएम योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *