Breaking News

फतेहपुर NH-2: अज्ञात वाहन से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर में नेशनल हाईवे 2 पर एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बदायूं जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा हुसैनी मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय नीतेश पुत्र हरिशंकर के रूप में हुई है। नीतेश किसी काम से फतेहपुर आया था। हादसे के बाद उसे गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया।गोपालगंज सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीतेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राम सिंह, पायलट नरेंद्र और कल्यानपुर थाने में तैनात पीआरडी जवान आशा प्रसाद के साथ जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-ससुर पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *