Breaking News

माखन चोरी का मंचन देख श्रद्धाल भाव विभोर

– श्री शतचंडी महायज्ञ व मेला का आठवां दिन
माखन चोरी का मंचन देखते लोग।
बिंदकी, फतेहपुर। श्री शतचंडी महायज्ञ व मेला के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। रासलीला में भगवान श्री कृष्ण द्वारा माखन चोरी का मंचन किया गया जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंडाल में मौजूद रहे।
नगर के हजरतपुर ठठराही स्थित काली जी मंदिर पल्सर में चल रहे ग्यारह दिवसीय महायज्ञ व मेला के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां काली जी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ऐसी मान्यता है कि मां काली जी देवी के मंदिर में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मन्नत मांगता है मां काली देवी उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती है। महायज्ञ मेला के आठवें दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा माखन चोरी किए जाने का सुंदर मंजन किया गया। जिसको देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की तो बच्चों ने खिलौने तथा मनोरंजन की वस्तुएं खरीदी।

About NW-Editor

Check Also

शिक्षा की अलख जगाने सड़कों पर उतरे बच्चें-शिक्षक

– सुकेती में गूंजे नामांकन के नारे – जागरूकता रैली में शामिल बच्चे व अध्यापक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *