शार्ट सर्किट से जल निगम के स्टोर में लगी आग

– लाखों की संपति के साथ ही गेहूं की फसल जली
– आग लगने के बाद उठता धुआं।
बिंदकी, फतेहपुर। बिजली के शार्ट सर्किट से जल निगम के स्टोर में आग लग गई। लगभग आधे घंटे से अधिक तक हड़कंप मचा रहा मौके पर भारी भीड़ लग गई। खुशकिस्मती रही कि पास में फायर स्टेशन होने के कारण तुरंत फायर ब्रिगेड पहुंची लगभग आधा घंटा के प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया तब तक लाखों रुपए की संपत्ति जल गई। आग की घटना में एक किसान की लगभग एक बीघा गेहूं की फसल भी जल गई। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जनता गांव मोड़ के समीप शनिवार की सुबह लगभग दस बजे हाईटेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर में बिजली के शार्ट सर्किट से जल निगम के पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड के अंतर्गत राजधानी प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर में आग लग गई। आग लगने से जल निगम के रखे प्लास्टिक के मोटे पाइप दूध कर जलने लगे। प्लास्टिक के पाइप आग का गोला बन गए। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। भयंकर आग लगने पर दूर दराज के तमाम लोग मौके पर पहुंचने लगे। हड़कंप मच गया भारी भीड़ लगी रही। खुशकिस्मती रही कि फायर स्टेशन नजदीक ही था। जिसके तहत तुरंत फायर ब्रिगेड पहुंची। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया। तब तक कई लाख रुपए के जल निगम के प्लास्टिक के पाइप जलकर खाक हो गए। हाई टेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर में बिजली के शार्ट सर्किट से जनता गांव के विकास अवस्थी के एक बीघा गेहूं की फसल भी जल गई। खुशकिस्मती रही कि ग्रामीण भारी संख्या में एक्ट हो गए और तुरंत आग को बुझा लिया गया वरना आसपास सैकड़ो बीघा गेहूं की पकी फसल खड़ी हुई थी यदि आग विस्तार कर जाती तो किसानों की सैकड़ो बीघा फसल जल सकती थी। आग लगने की जानकारी होने पर लेखपाल उमेंद्र मौर्या, लेखपाल अजीत उमराव, लेखपाल प्रभाकर पटेल आदि मौके पर पहुंचे। गेहूं की जली फसल की जांच पड़ताल किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

About NW-Editor

Check Also

मृतक लाइनमैन के घर पहुंचकर बसपाईयों ने दी सांत्वना

– परिवार की सहायता के लिए डीएम से की जाएगी मांग – मृतक लाइनमैन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *