बेंगलुरु में 37 वर्षीय रियल एस्टेट व्यवसायी लोकनाथ सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पिछले सप्ताह व्यवसायी की हत्या उसकी पत्नी और सास ने मिलकर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के शक में की। घटना 22 मार्च को सामने आया जब लोकनाथ का शव चिक्काबनवारा के सुनसान इलाके में एक लावारिस कार के अंदर पाया गया। पुलिस के अनुसार पत्नी और सास लोकनाथ सिंह मारने की तैयारी काफी समय से कर रहें थे।
मौका देखकर आरोपियों ने व्यवसायी को पहले नींद की गोलियां खिला कर बेहोश किया, फिर गाड़ी में सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू से उसका गला रेत दिया। डर के कारण शव को गाड़ी के अंदर ही छोंड़ कर भाग गए। नाॅर्थ बेंगलुरु पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सैदुल अदावथ ने बताया, ” 22 मार्च की शाम 5.30 बजे हमें कॉल आया, जिसमें हमें शव की जानकारी मिली।
पुलिस ने हत्या मामले में लोकनाथ की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है। लोकनाथ अपनी पत्नी के साथ दो साल रिलेशनशिप में था, उसके बाद दिसंबर में दोनों ने कुनिगल में शादी कर ली।
हालांकि, दोनों के बीच उम्र का अंतर होने के कारण उसके परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन दोनों पक्षों को इस शादी के बारे में पता नहीं था। हालांकि, शादी के तुरंत बाद ही लोकनाथ ने अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के घर छोड़ दिया। दो हफ्ते पहले ही महिला के परिवार को उसकी शादी के बारे में पता चला था।
इसके बाद लोकनाथ की पत्नी और ससुराल वालों को उसके दूसरे अफेयर और अवैध व्यापारिक लेन-देन के बारे में पता चला। इससे लोकनाथ और उसकी पत्नी के बीच झगडे बढ़ने लगे। दोनों ने तलाक पर भी विचार किया, लेकिन लोकनाथ ने अपने ससुराल वालों को धमकाना शुरू और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके अलावा लोकनाथ सिहं धोखाधड़ी के एक केस में भी संदिग्ध था। मामले में CBI जांच कर रही है।