Breaking News

अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पांच अभियुक्त तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के संग्रहण,बिक्री व निर्माण करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 05 अभियुक्तों को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसमें थाना कमासिन व बिसण्डा पुलिस द्वारा 02-02 अभियुक्त तथा थाना मटौन्ध पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।

थाना कमासिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राजेश सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी साड़ा सानी थाना कमासिन जनपद बांदा ।
2. दीपक सिंह पुत्र बचान सिंह निवासी साड़ा सानी थाना कमासिन जनपद बांदा ।

बरामदगी-
02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
05 जिन्दा कारतूस 315 बोर
थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त-
सलीम पुत्र मुन्ना खां निवासी उमरहनी थाना बबेरु जनपद बांदा ।
कुलदीप उर्फ राजू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी जरोहरा थाना बिसण्डा जनपद बांदा ।
02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
थाना मटौन्ध पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. दिनेश साहू उर्फ बिल्लू बिल्लर पुत्र बैजनाथ साहू निवासी मरौली थाना मटौन्ध जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया है
जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

अतर्रा में दिल दहला देने वाली घटना, 40 वर्षीय युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, अतर्रा (बांदा)। बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे में सोमवार दोपहर एक दुखद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *