Breaking News

फतेहपुर में पांच टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, टीबी उन्मूलन में सहयोग करने वाले पैथोलॉजी संचालक सम्मानित

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत पत्थरकटा चौराहा स्थित नेशनल पैथोलॉजी में पांच टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पैथोलॉजी संचालक अफसर सिद्दीकी ने मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया। टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग करने के लिए अफसर सिद्दीकी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने उपस्थित मरीजों और लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच और उपचार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी आना, बुखार रहना, रात में पसीना आना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द होना, वजन कम होना, भूख न लगना तथा गर्दन में गांठ होना टीबी के लक्षण हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर जांच करानी चाहिए। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर सरकारी अस्पताल से निःशुल्क उपचार शुरू कराना चाहिए।
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि भारत सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पोषण संबंधी सहायता के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अब फेस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। सत्यापन के बाद निर्धारित धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाती है।
कार्यक्रम में राजेश सोनी, भद्दास, कमलेश, जितेंद्र राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा के परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर का इंतजार, सर्दी से पहले बच्चों को डेस्क-बेंच मिलने की उम्मीद

खागा, फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के दावों के बीच कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *