Breaking News

महाशिवरात्रि पर दलीपुर मोड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

– विशाल भंडारे व भव्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमि पूजन
– प्रवेश द्वार के भूमि पूजन में भाग लेती प्रधान व पति।
फतेहपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भिटौरा ब्लॉक के ग्राम सभा दलीपुर मोड़ लोधी नगर में भक्ति और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला। गौशाला के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ ग्राम के सौंदर्यीकरण की नई आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान (रारा चांदपुर) रामरेखा देवी व उनके पति महेश कुमार लोधी ने किया। दिन की शुरुआत गौशाला में विधिवत हवन-पूजन से हुई, जहां प्रधान प्रतिनिधि महेश लोधी ने गौ-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों का तांता लगा रहा। विशेष रूप से सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं ने रुककर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। दलीपुर मोड़ पर एक भव्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। ग्राम विकास अधिकारी सूर्य भान ने तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि अनुमानित लागत लगभग आठ लाख रुपये है। ग्राम प्रधान रामरेखा देवी ने बताया कि प्रवेश द्वार के निर्माण से गांव की शोभा बढ़ेगी। अब बाहर से आने वाले आगंतुकों को रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों दोनों को बड़ी सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान पूरे गाँव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्राम सभा की समस्त जनता और भक्तों ने भंडारे में बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और व्यवस्थाओं को संभाला। स्थानीय निवासियों ने प्रधान परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

शिक्षा की अलख जगाने सड़कों पर उतरे बच्चें-शिक्षक

– सुकेती में गूंजे नामांकन के नारे – जागरूकता रैली में शामिल बच्चे व अध्यापक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *