Breaking News

 फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निशुल्क जांच शिविर आयोजित, 50 से अधिक सैंपल लिए गए

संवाददाता: मोहम्मद कमर

लखीमपुर खीरी के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी, वार्ड 27 में पूर्व सभासद राजेश कश्यप के घर के पास WHO राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (TAS-2) के तहत 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए निशुल्क फाइलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता अनीता राजवंशी ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें फाइलेरिया की जांच के लिए शिविर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोग जांच के लिए पहुंचे। शिविर में 50 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए। साथ ही लोगों को फाइलेरिया से बचाव, समय पर जांच और उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों को जांच कराने की सलाह दी गई।

About NW-Editor

Check Also

भीषण सड़क हादसा: ज्वेलर्स व्यापारी की कार बस से टकराई, कई घायल

लखीमपुर खीरी। ढखेरवा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। ढखेरवा चौराहे के बहुचर्चित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *