Breaking News

खुशियों से मातम तक: सिया-केतन की प्री-वेडिंग VIDEO वायरल, आरोपी चेतन को फिर किला ले जाया गया

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर मामले में पुलिस आरोपी और सिया गोयल के प्रेमी चेतन चौधरी को बुधवार को फिर लोहगढ़ किला ले गई। दरअसल, 18 जून को हत्या के दिन पुलिस को CCTV फुटेज मिला था। इसमें एक शख्स हुडी में जाता दिखा।

पुलिस को अंदेशा है कि यह सिया का प्रेमी चेतन है। आज सुबह चेतन को किले पर चलाकर देखा गया। उसकी हुडी पहनने की स्टाइल और बॉडी लैंग्वेंज रिकॉर्ड की गई। अब इसका फुटेज से मिलान किया जाएगा। इससे पहले सिया-केतन को यहां लाकर धक्का देने का सीन रीक्रिएट किया गया था।

उधर, सिया-चेतन की प्री-वेडिंग के एक फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पूरा परिवार ‘बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां’ पर डां

आरोपी चेतन का गेट एनालिसिस हुआ

गेट एनालिसिस में किसी व्यक्ति की चाल, बॉडी लैंग्वेज को मैच कराकर देखा जाता है। यह आमतौर पर तब होता है, जब आरोपी या संदिग्ध की वारदात सीन पर पहचान नहीं होती।

सिंगर ने पोस्ट किया, कुछ घंटों में 1.2 करोड़ व्यूज मिले

सिया और केतन का प्री-वेडिंग फंक्शन 7 मई को हुआ था। सिंगर रीतू ने ही इसे ऑर्गनाइज किया था। वीडियो में केतन अपने पिता विशाल अग्रवाल और मंगेतर सिया के माता-पिता प्रवीण और पूजा गोयल गाना गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं।

केतन के पिता विशाल सिंगर के साथ बॉलीवुड गीत ‘यम्मा-यम्मा’ और ‘बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां’ गाते नजर आते हैं। इसके बाद केतन, सिया के पिता प्रवीण गोयल के साथ ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाने पर डांस करते दिखते हैं। रिया की पोस्ट को सोशल मीडिया पर कुछ घंटों में 1.2 करोड़ व्यूज मिले।

स करते दिख रहे हैं। इस मामले में आरोपी सिया और चेतन फिलहाल 3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं।

सिया और केतन की कुंडली मिलाई गई, 27 गुण मिले पुकेतन और सिया गोयल की शादी तय होने से पहले कुंडली मिलाई गई थी। ज्योतिषियों ने बताया था कि केतन का देव गण और सिया का मनुष्य गण होने की वजह से दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। दोनों के 36 में से 27 गुण मिले थे।

लोहगढ़ किले पर 50% टूरिस्ट बढ़े, ‘सिया पॉइंट’ नाम पर विवाद

मर्डर केस के बाद लोहगढ़ किले पर आने वाले टूरिस्ट की संख्या करीब 50% बढ़ गई है। देशभर से लोग घटनास्थल देखने पहुंच रहे हैं। इस बीच किले की एक खाई को ‘सिया पॉइंट’ कहे जाने पर इतिहासकारों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है।

उनका कहना है कि किसी ऐतिहासिक स्थल को इस तरह नया नाम देना उसकी पहचान और इतिहास से छेड़छाड़ है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे नामों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। जांच के चलते लोनावला ग्रामीण पुलिस ने फिलहाल लोहगढ़ किले को टूरिस्ट के लिए बंद कर दिया है।

पुलिस के 5 दावे, इशारा मिलते ही केतन को धक्का दिया

  • हत्या की 3 कोशिश हुई: पुलिस का दावा है कि सिया और चेतन ने केतन की हत्या से पहले तीन बार कोशिश की थी। दोनों ने पुणे में अपने घर के पास एक अज्ञात जगह पर केतन को खाई में धक्का देने की रिहर्सल भी की थी। अब पुलिस उस जगह की जांच करेगी।
  • कैफे में मर्डर प्लान बनाया: सिया और चेतन ने घटना से एक दिन पहले पुणे के लुल्लानगर में एक कैफे में मर्डर प्लान किया था। दोनों वारदात से पहले लोहगढ़ किले पर आए थे। यहां उन्होंने हत्या के लिए जगह चुनी और रिहर्सल भी की। पुलिस अब उस उस जगह का पता लगा रही है, जहां दोनों ने रिहर्सल की थी।
  • स्कूटर से लोहगढ़ किला पहुंचा: पुलिस के मुताबिक, चेतन पुणे से करीब 90 किलोमीटर दूर लोहगढ़ किले तक स्कूटर से पहुंचा था। उसने कार का इस्तेमाल नहीं किया, ताकि टोल प्लाजा पर कार का रिकॉर्ड न बने। पुलिस ने वह स्कूटर जब्त कर लिया है।
  • हुडी पहनकर किले पर चढ़ा: चेतन हुडी पहनकर किले पर चढ़ा था। वहां पहुंचने के बाद उसने हूडी उतार दी और काली टी-शर्ट में रहा। मर्डर के बाद लौटते समय उसने फिर हूडी पहन ली। घटना के बाद वह उसी स्कूटर से पुणे लौट गया।
  • सिया ने चेतन को इशारा दिया: पुलिस के मुताबिक,18 जून को लोहगढ़ किले पर सिया गोयल ने पानी पीने या जूते का फीता बांधने के बहाने बैठकर चेतन चौधरी को इशारा दिया। इसके बाद पीछे चल रहे चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया। पुलिस का कहना है कि चेतन गिरते वक्त सिया को पकड़ न सके, इसलिए वह बैठ गई थी।

हत्या से 6 दिन के अंदर आरोपी अरेस्ट

18 जून को केतन की हत्या से छह दिन के अंदर पुलिस ने आरोपी सिया और चेतन को अरेस्ट कर लिया था। जांच के दौरान दोनों आरोपी एक-दूसरे को मास्टरमाइंड बता रहे हैं। पुलिस दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी कर चुकी है।

31 मई को मर्डर का आइडिया आया, 18 जून को मर्डर

31 मई को लोहगढ़ किले की ट्रैकिंग के दौरान सिया के मन में कथित तौर पर केतन की हत्या का प्लान आया। 5 जून को उसने दोबारा किले पर चलने का दबाव बनाया, लेकिन केतन नहीं माना। 6 जून की बाली ट्रिप रुकवाने के लिए सिया ने उसका पासपोर्ट भी छिपा दिया।

14 जून को पुलिस के अनुसार सिया ने लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की कथित कोशिश की, लेकिन पेड़ का सहारा मिलने से वह बच गया। सिया ने इसे सांप से बचाने की कोशिश बताया और केतन ने भी परिवार को यही बात बताई।

18 जून को प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने सिया केतन को फिर लोहगढ़ किले ले गई। आरोप है कि वहां सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसे खाई में धक्का दे दिया, जबकि अगले दिन 19 जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए केतन ने महाबलेश्वर में रिजॉर्ट बुक किया था।पुपुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस आरोपी चेतन चौधरी का गेट एनालिसिस करेगी। गेट एनालिसिस यानी पुलिस चेतन के चलने का तरीका, बॉडी मूमेंट, कदमों की लंबाई की जांच करेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि दावा है कि 18 जून को (मर्डर वाले दिन) लोहगढ़ फोर्ट पर हुडी पहने दिखा युवक चेतन ही था।

About NW-Editor

Check Also

“पुणे थिएटर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी को फिल्म का सस्पेंस सुनाना पड़ा महंगा, टोका तो मच गया बवाल”

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के एक सिनेमाघर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *