मोदी कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई. इसमें दो बड़े फैसले लिए गए. इसे लेकर केंद्रीय मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने बताया कि6-लेन नासिक-सोलापुर(अकलकोट) हाईवे कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है. 2 साल में इसका काम पूरा होगा. ये 374 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है, जो 19 हजार 142 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा.केंद्रीय मंत्री ने बताया किये सूरत-चेन्नई हाईस्पीड कॉरिडोर का हिस्सा है, जो पश्चिम भारत को दक्षिण से जोड़ता है. ये नासिक, अहिल्यानगर, धारासीव, सोलापुर के जिलों को जोड़ेगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसमें 27 बड़े और 164 छोटे पुल होंगे. ये नासिक और सोलापुर के बीच की दूरी को 14% कम करेगा. इससे 432 के बजाय केवल 374 किलोमीटर का सफर तय करना होगा.उन्होंने बताया कि सूरत-चेन्नई के बीच ट्रैवल टाइम 45 फीसदी कम होगा. दूसरा हाईवे प्रोजेक्ट ओडिशा का है. कोरापुट से मोहना हाईवे के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को मंजूरी दी गई है. मौजूदा हाईवे को लेन-2 किया जाएगा. ये प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा होगा. इसमें 1526 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

News Wani