Breaking News

मोहाली में गैंगस्टर का एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर!

मोहाली पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) प्रोडक्शन वारंट पर कुख्यात गैंगस्टर मलकियत उर्फ मैक्सी और संदीप को पंजाब की जेल से लेकर आई थी। जहां रिकवरी के दौरान गैगस्टरों ने पिस्टल निकाल कर पुलिस फायरिंग कर दी। जिसके बाद मोहाली पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने जवाबी फायरिंग की जो गैंगस्टर के पैर लगी। उसके बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर मलकियत उर्फ मैक्सी और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर घग्गर पुल के पास हुई, जहां पुलिस और मैक्सी के बीच मुठभेड़ हुई।

गिरफ्तारी के दौरान मैक्सी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें मैक्सी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, मोहाली ले जाया गया है। मैक्सी, गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लों के गिरोह का सक्रिय सदस्य है और पंजाब में वसूली रैकेट चला रहा था। जनवरी 2025 में, इस गिरोह ने मोहाली के एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। मैक्सी पर पहले से ही वसूली और अवैध हथियार मामलों में कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से .32 बोर की पिस्तौल बरामद की है।

घटना के बाद मौके पर मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग भी पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों बदमाशों को रिकवरी के लिए लाई थी। मगर उस दौरान उन्होंने पहले से छिपाई पिस्टल निकाली और पुलिस पर फायरिंग की दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और मैक्सी के पैर गोली लगी। इनके खिलाफ फिरौती मांगने सहित कई आपराधिक केस दर्ज है।

About NW-Editor

Check Also

2029 में देशभर में एक साथ हो सकते हैं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, 7 लाख करोड़ रुपये की बचत का दावा

देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की संभावना को लेकर चर्चा तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *