Breaking News

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

– नम आंखों से हुआ विसर्जन
नम आंखों के बीच गणपति बप्पा को विसर्जित करते श्रद्धालु।
असोथर, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत असोथर में शनिवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन किया गया। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए, गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोषों के साथ बप्पा को विदा किया।
सुबह से ही कस्बे में भक्तिमय माहौल रहा। पुरानी बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा अश्वत्थामा मंदिर, विभिन्न मोहल्लों से होते हुए कस्बे के चैराहे पर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह छतों से महिलाओं और बच्चों ने पुष्पवर्षा कर बप्पा का स्वागत किया। भक्तों ने नृत्य-गान करते हुए माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। करीब दोपहर बारह बजे यात्रा रामनगर कौहन स्थित यमुना नदी घाट पहुंची, वहीं तेलान बाबा घाट पर चार गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। घाट पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति की आरती उतारी और नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। इस मौके पर संतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता, राहुल गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गोलू गुप्ता, काशी गुप्ता, मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विसर्जन यात्रा और घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकंडी चैकी इंचार्ज विनोद कुमार निगम और जरौली चैकी इंचार्ज अंकुश यादव मय फोर्स तैनात रहे। पुलिस की चाक-चैबंद व्यवस्था के चलते विसर्जन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

About NW-Editor

Check Also

महाशिवरात्रि: बम भोले के जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर

– कांवरियों के जत्थों ने चढ़ाया गंगाजल, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना – सुरक्षा व्यवस्था की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *