देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के प्रगति विहार इलाके की है. वैष्णो ढाबे पर खाना खाने के विवाद चाकूबाजी हो गई. इस पूरी वारदात में 3 लोग घायल हुए हैं, जबकि दो लोगों की जान जा चुकी है. फिलहाल पुलिस की तरफ से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे का यह पूरा मामला बताया जा रहा है. कुछ युवक वैष्णो ढाबे पर खाने के लिए पहुंचे थे. यहां पर वे खाना खा ही रहे थे कि इसी दौरान उनकी ढाबे के कर्मचारी से तू-तू-मैं-मैं हो जाती है. हालांकि इस बहसबाजी को वहां मौजूद लोगों ने शांत कराने की कोशिश भी की. लेकिन, यह शांत होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गया. पहले आपस में मारपीट हुई.

News Wani