Breaking News

फतेहपुर के किसानों के लिए खुशखबरी, आठ किस्मों के 1071 क्विंटल आलू बीज का आवंटन

फतेहपुर। आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। उद्यान विभाग ने आलू बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश पाठक ने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग के बाद किसानों को 5 से 25 प्रतिशत तक अग्रिम धनराशि जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी। आलू बीज का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के लिए विभिन्न प्रजातियों का कुल 1071 क्विंटल आलू बीज आवंटित किया गया है। इसमें कुफरी चिप्सोना-1 के 50 क्विंटल, कुफरी फाइसोना के 150 क्विंटल, कुफरी मोहन के 100 क्विंटल, कुफरी ख्याति के 100 क्विंटल, कुफरी आनंद के 500 क्विंटल, कुफरी बादशाह के 46 क्विंटल, कुफरी पुखराज के 75 क्विंटल और कुफरी बहार के 50 क्विंटल बीज शामिल हैं।
जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन बुकिंग करा लें। बुकिंग अथवा बीज वितरण से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान और विस्तृत जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्यदिवस में विकास भवन स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 139 में संपर्क कर सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *