Breaking News

फतेहपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुसाफा गांव में मकान से 418 किलो अवैध पटाखे बरामद

फतेहपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुसाफा गांव में एक मकान पर छापा मारकर 418 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से राहुल गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है।
बरामद पटाखे 18 गत्तों और दो बोरियों में रखे हुए थे। पुलिस ने पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस मांगा, लेकिन आरोपी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
बरामदगी के आधार पर थाना बकेवर में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल: थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, मुसाफा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, रिजर्व कांस्टेबल मंगल चौहान और रिजर्व कांस्टेबल अर्जुन पटेल शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *