लखनऊ: भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, उप प्रधानमंत्री, समाज सुधारक और वरिष्ठ राजनेता रहे बाबू जगजीवन की जयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 04 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशाल गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है इस संबंध में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा० श्री अजय राय जी (पूर्व मंत्री) ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू जगजीवन राम जी की सुपुत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार जी तथा मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो० रतन लाल जी विशेष रूप से शामिल रहेंगे।
बाबू जगजीवन राम जयंती पर कांग्रेस का भव्य आयोजन
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुसूचित जाति के वर्तमान एवं पूर्व सांसदों/विधायकों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा श्री अजय राय जी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने अपने जीवन में सामाजिक समता, न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। “समता दिवस” के आयोजन का उद्देश्य उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना तथा समाज में समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना है।
श्री राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने देश के कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति को अंजाम दिया। श्री अजय राय जी ने बताया कि बाबू जगजीवन राम जी ने के रक्षा मंत्री के रूप में 1971 के युद्ध में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया श्री अजय राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जननायक श्री राहुल गांधी पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अपने नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस मुहीम को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
News Wani

