Breaking News

दादा ने 13 साल की पोती का 1 महीने तक किया रेप, लगा पॉक्सो एक्ट!

मुंबई के पवई इलाके में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस पीड़ित बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई. पवई पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित लड़की के पिता का चाचा यानी बच्ची का दादा है. पीड़िता की मां के काम पर चले जाने के बाद आरोपी पिछले एक महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी दी थी. इस वजह से पीड़ित लड़की डर गई थी और इसी वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई.

डॉक्टर से बातचीत के बाद हकीकत चली पता

पीड़ित लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे नजदीकी डॉक्टर के पास लेकर गए. तब पता चला कि इसके साथ कुछ गलत हुआ है. परिवार ने जब बच्ची से पूछा, तब बच्ची ने अपने परिवार को इस बारे में बताया. इसके बाद उसके परिजनों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई.

आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज

पवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. फिलहाल वह पवई इलाके में रहता है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इससे पहले, मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. आरोपी ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. बच्ची को नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार, मुंबई की एंटॉप हिल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था.

About NW-Editor

Check Also

21 रमज़ान: शहादत-ए-मौला अली पर मुंब्रा में ग़मगीन माहौल, मजलिस और जुलूस का हुआ आयोजन

संवाददाता: सैयद समीर हुसैन मुंब्रा में 21 रमज़ान के मौके पर हज़रत मौला अली अलैहिस्सलाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *