फतेहपुर। नई उड़ान के अंतर्गत प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की ओर से आबूनगर स्थित राज ताइक्वांडो एकेडमी में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें 60 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में बेल्ट प्रमोशन प्रदान किया गया।
येलो बेल्ट प्राप्त करने वालों में अविरल शुक्ला, अनिकेत कुमार, निवेश पटेल, वन्या मौर्या, अजीम अहमद काजमी, अस्मित कैथल, देवांश दुबे, विभोर तोमर, श्यामांश श्रीवास्तव, वंश लोधी, अर्पण पटेल, वन्या वर्मा, मानव मौर्या, शानवी वर्मा और सनाया वर्मा शामिल रहे।
ग्रीन बेल्ट अनन्या सिंह, फलक खान, अमन राजपूत, अनन्या सरफराज, यूसुफ राज, सोनी, आराध्या तिवारी और अर्पिता को प्रदान की गई। ग्रीन-वन बेल्ट आरव चौधरी, काव्यांशी मौर्या, काव्या मौर्या, शगुन परमार, रुद्र प्रताप, आराध्या सिंह और अमन वर्मा ने हासिल की।
इसी क्रम में ब्लू बेल्ट प्राप्त करने वालों में कृष्ण सिंह, आर्यन मौर्या, अदम्य प्रताप सिंह, रितिका सिंह, दृष्टि मौर्य, नंदिनी साहू, रिधान, वीर प्रताप सिंह, अधिराज, वेदांश प्रताप सिंह, अंशिका राज अवस्थी, अर्श, श्रद्धा सिंह और इशिता यादव शामिल रहीं।
रेड बेल्ट शिवांश, अंशुमान प्रताप और आयुष कुमार को मिली, जबकि रेड-फर्स्ट बेल्ट अंशुल कुमार, आलोक पाल, रक्षा और अग्रिम सिंह सिजवाल ने प्राप्त की। वहीं, मोहम्मद जावेद, तनुज बाजपेयी और विहान पटेल ने ब्लैक बेल्ट हासिल की।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बेल्ट प्रमोशन प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, महासचिव राजकुमार और सहसचिव शिवकुमार सहित खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।

News Wani