Breaking News

फतेहपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 21 प्रतिभाओं ने पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

फतेहपुर। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा और सचिव राजकुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अनुष्का यादव, अंशुमान प्रताप सिंह, आयुषी सिंह सेजवाल, दृष्टि मौर्य, अदिति चौहान, सनाया श्रीवास्तव, श्रद्धा सिंह, रक्षादेवी, अंशिका राज अवस्थी, विहान पटेल, आरुष यादव, आराध्या सिंह, रिद्धवन पाल, मो. जावेद, अंश कुमार यादव, नंदनी साहू, अर्श मौर्य, इशिता यादव, रुद्र प्रताप, अग्रिमा सिंह सेजवाल और आयुषी यादव शामिल रहे।

खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र मिलने पर उनके अभिभावकों तथा साथी खिलाड़ियों में भी खुशी का माहौल रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले का नाम रोशन करने वाली ये प्रतिभाएं आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने कहा कि संगठन से जुड़े खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं, जब फतेहपुर के यही प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो खिलाड़ी, उनके अभिभावक और एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सोलर रूफटॉप को लेकर जागरूकता कैंप, उपभोक्ताओं को बिजली बचत और सरकारी सब्सिडी की दी जानकारी

फतेहपुर। इकोजोन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से देवगंज वार्ड में सोलर रूफटॉप कैंप का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *