Breaking News

सुहागरात पर दूल्हा गायब! मेरठ में गुमशुदगी का ड्रामा हरिद्वार में हुआ खत्म, ‘नर्वस थ्योरी’ ने खोला पूरा राज़

मेरठ: शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की पहली रात सुहागरात कही जाती है. इस दिन को लेकर कपल एक्साइटेड होने के साथ-साथ नर्वस होते ही हैं. कुछ ऐसा ही यूपी के मेरठ में एक दूल्हा दुल्हन का हाल था. यहां लड़के को शादी के बाद डर सताने लगा कि कही सुहागरात के दिन वो पत्नी के सामने फेल न हो जाए. इस चक्कर में वो डिप्रेशन में चला गया. उसने दोस्तों से बात की.. तो एक सॉल्यूशन मिला. उसने घरवालों से कहा कि वह बल्ब लेकर आ रहा है. दुल्हन दूल्हे का कमरे में इंतजार करती रह गई. मगर, दूल्हा वापस आया नहीं. बाद में 5 दिन बाद मां के सामने बेटा पहुंचा तो सारा सच सामने आया, जिसे जानकर हर किसी का चेहरा उतर गया.
मामला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र का है. सुहागरात पर गायब हुए दूल्हे का मामला आखिरकार सुलझ ही गया. पांच दिन की तलाश के बाद युवक का पता चला. उसे हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया गया. बताया जा रहा कि युवक की शादी धूमधाम से हुई थी और सुहागरात की रात वह अचानक घर से बाहर निकल गया. परिवार वालों से कहा था कि वह कमरे के लिए बल्ब लेने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. घरवालों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में सीसीटीवी फुटेज में युवक अकेले जाते हुए दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई.
परिवार का कहना है कि युवक कुछ समय से तनाव में था और दोस्तों के बहकावे में भी आ गया था. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि सुहागरात के दिन पत्नी के सामने फेल होने का डर सता रहा था. साथ ही शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियों को लेकर वह दबाव महसूस कर रहा था. पुलिस ने युवक के मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी के आधार पर उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उसका लोकेशन हरिद्वार में मिला.
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को बरामद किया और परिवार को सूचना दी. युवक ने पूछताछ में बताया कि वह मानसिक रूप से टूट गया था और कुछ दिन अकेला रहकर मन शांत करना चाहता था. फिलहाल पुलिस आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी कर रही है और युवक को परिवार के हवाले कर दिया गया है.

About NW-Editor

Check Also

ऑनलाइन रिलेशन, ऑफलाइन धोखा: बारात पहुँचते ही गायब हुई दुल्हन

सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की इंस्टाग्राम पर कथित रूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *