Breaking News

क्लब में रंगरलिया पड़ी भारी, युवक-युवतियां गिरफ्तार!

जयपुर: देर रात होटल मैरियट के क्लब पर पुलिस ने रेड मारी। पुलिस ने क्लब के दो कर्मचारियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस कंट्रोल रूम को रात 1 बजे जानकारी मिली की जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्थित होटल मैरियट का क्लब रात 1 बजे भी चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग शराब पार्टी कर रहे हैं। वहीं, जयपुर में रात 11 बजे तक ही क्लब चालू रखा जा सकता है।

पुलिस कंट्रोल रूम में गश्त कर रही एसीपी आदर्श नगर लक्ष्मी सुथार को दी। इस पर एसीबी जवाहर सर्किल थाना पुलिस के साथ होटल के डायोनिसस क्लब पहुंची। पुलिस ने क्लब में साउंड बंद करवाया। क्लब को संचालित करने वाले दो युवक और शराब पार्टी कर रहे 6 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामले में पुलिस ने क्लब को सीज कर दिया।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया- क्लब देर रात तक चल रहा था। कंट्रोल से मिली सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके पर चल रही पार्टी का वीडियो भी बनाया। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवती क्लब में शराब पीते हुए दिखाई दिए। शहर में क्लब संचालन का समय तय किया हुआ है। उस के बाद भी नियमों की अवहेलना की गई। इस पर कार्रवाई की गई हैं।जयपुर पुलिस कमिश्नर के आदेश हैं कि सिटी में डिस्को, पब, बार रात 11 बजे तक चल सकते हैं। अगर इस के बाद कोई भी संचालन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

जयपुर में घूमने आई एक विदेशी महिला से 5 लड़कों ने की गंदी हरकत, CCTV में दिखे आरोपी

जयपुरः राजधानी जयपुर में घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *