– बच्चों को होम्योपैथिक दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने डेंगू बचाव महाभियान पुनः चलाया। डॉ अनुराग ने कम्पोजिट विद्यालय रस्तोगीगंज के 75, कम्पोजिट विद्यालय महात्मा गांधी नगर क्षेत्र के 90, उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श खेलदार नगर क्षेत्र के 101 कुल 266 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होमयोपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं, पीने के पानी को उबालकर पियें, कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शुभांगी पांडेय, पानकुमारी, मीनाक्षी श्रीवास्तव सहित प्रमुख सहयोगी संयोजक होम्योपैथी केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

News Wani