Breaking News

रायबरेली कांड के पीड़ित परिवार से मिले भाकपाई

–  पीड़ित परिवार को ढाढंस बंधाते भाकपा के पदाधिकारी।
खागा, फतेहपुर। रायबरेली जनपद के ऊंचाहार में जिले के तुराब अली पुरवा निवासी दलित हरिओम के मारे जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एफसी के तमाम साथियों ने मृतक के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
पीड़ित परिवार के घर पर पहुंच कर पार्टी नेताओं ने सांत्वना देते हुए कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी आपके साथ है और आपके परिवार की सुरक्षा व सहायता के लिए पार्टी आंदोलन करेगी। परिवार के लिए राज्य व केंद्र सरकार से आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा हेतु मांग करेंगे और पार्टी मांग करेगी कि पीड़ित परिवार को एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व मृतक परिवार को मुआवजा के रूप में एक करोड़ रुपया दे। पीड़ित के घर पर सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा व एक शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराया जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना की पूरी जानकारी करने के बाद यह शासन प्रशासन की पूरी लापरवाही पाई है। लापरवाह पुलिस प्रशासन पर सख्त कार्यवाही की जाये एवं इनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाये। घटना करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए बुलडोजर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधि मण्डल में सचिव रामप्रकाश, राज्य काउंसिल सदस्य कामरेड फूल चंद्र पाल, कामरेड रामचंद्र, जिला सह सचिव कॉमरेड रामकृष्ण हेगड़े, पूरन लाल, जिला काउंसिल सदस्य कामरेड राधेरमन पाण्डेय, छोटेलाल, राजेंद्र हंस, राकेश प्रजापति, कयामुद्दीन, अतुल कुमार, रज्जन शर्मा आदि मौजूद रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *