Breaking News

सुहागरात बनी खौफनाक रात, दूल्हा-दुल्हन की हुई मौत!

अयोध्या से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां सुहागरात पर दूल्हा और दुल्हन की मौत हो गई। पत्नी का शव कमरे में बेड पर था, जबकि पति पंखे पर लटका हुआ था।
शुक्रवार को दूल्हा प्रदीप की शादी हुई थी। शनिवार सुबह दुल्हन विदा होकर घर आई थी। रविवार यानी आज रिसेप्शन था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। रविवार सुबह 7 बजे तक दोनों नहीं उठे तो घरवाले जगाने पहुंचे। देखा तो कमरा अंदर से बंद था। घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया।

इसके बाद घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे को फंदे से उतारा और दोनों को अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है। दूल्हे का नाम प्रदीप है। दुल्हन शिवानी डीली सरैया की रहने वाली थी। बेटे और बहू की मौत पर मां रोते-रोते बेसुध हो गई।

दूल्हे के भाई दीपक कुमार का कहना है- मैं मंडी सब्जी लेने गया था। घरवालों ने फोन कर घटना की सूचना दी। दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव लटका हुआ था। भाई ने ऐसा क्यों किया? इसकी कोई जानकारी नहीं है। सब कुछ अच्छा चल रहा था। भाई प्रदीप घरों में टाइल्स लगाने का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। कमरा अंदर से बंद था ऐसे में मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद वजह साफ होगी।

पुलिस ने बताया कि 3 एंगल पर मामले की जांच की जा रही है। सुहागरात पर दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ हो। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी, फिर खुद सुसाइड कर लिया हो। इस शक की वजह यह है कि दूल्हे का शव फंदे से लटका मिला। विवाद के बाद पहले दुल्हन और फिर डरकर दूल्हे ने भी सुसाइड कर लिया हो। क्योंकि, जो भी हुआ है कमरे में ही हुआ है। पुलिस के पहुंचने से पहले घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया था। ऐसे में पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। घर में कौन-कौन रिश्तेदार था। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। हालांकि, इसकी संभावना कम बताई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

दलित युवकों को गंजा कर घास खिलाने की घटना पर भड़कीं मायावती

गंजाम: उड़ीसा के गंजाम (Ganjam) जिले में कुछ जातिवादी संगठनों द्वारा दो दलित युवकों के हाथ-पैर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *