Breaking News

“पत्नी को देह व्यापार के लिए किया मजबूर, मना करने पर हैवान पति ने प्राइवेट पार्ट में घोंपा चाकू”

 

जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गोलमुरी के टुइलाडुंगरी में एक पत्नी को देह व्यापार से मना करना इतना भारी पड़ा कि पति हैवान बन गया। पति ने उसे बंधक बनाकर उसके प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता गोलमुरी थाना पहुंची और लिखित शिकायत की है। महिला का पति देह व्यापार के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। महिला की शिकायत के बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले की शिकायत करते हुए पीड़िता ने बताया कि उसने तीन वर्ष पूर्व आकाशकांत लाल से प्रेम विवाह किया था।

शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पति और ससुरालवाले देह व्यापार के धंधे में लिप्त हैं। हाल ही में पति ने चाईबासा ले जाकर जबरन देह व्यापार कराने का दबाव डाला। इनकार करने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने चाकू से उसके चेहरे, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिया। किसी तरह पीड़िता वहां से भागकर सोनारी स्थित मायके पहुंची और घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया और उसका इलाज शुरू करवाया। परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को वह अपने परिजनों के साथ गोलमुरी थाना पहुंची और पति व सास-ससुर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

रामगढ़ की पहाड़ी पर फंदे से लटका मिला DRDO इंजीनियर, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पतरातू वैली (रामगढ़)। रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड भूइंया टोली निवासी कमल किशोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *