Breaking News

सैकड़ों लोगों ने सुभासपा की ग्रहण की सदस्यता

मऊ। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविन्द कुमार राजभर के नेतृत्व में 130 लोगों ने अपनी सदस्यता ग्रहण कर लिया है। जनपद में अरविन्द कुमार राजभर के नेतृत्व में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता व जनाधार को देखते हुए करीब 130 लोगों ने अपनी सदस्यता ग्रहण कर लिया है। इस दौरान अरविन्द कुमार राजभर ने कहा कि सुभासपा पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही एनडीए सरकार में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी हमारी बात चल रही है और उनके निर्णय का इन्तजार कर रहे हैं और पत्रकारों के सवालों के जबाब में घोसी लोकसभा सभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी अरविन्द राजभर ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में सुभासपा के परिवार का ही एक सदस्य चुनाव लड़ेगा अखिलेश यादव द्वारा एक बयान पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने ही सुभासपा को खत्म करने की साजिश रची गई थी और सुभासपा कभी भी समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। जनपद में रोड ऐक्सिडेंट के मामले में उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि आप सभी लोगों को सावधानी पूर्वक गाड़ी को चलाने की कोशिश करे एवं धीमी गति से गाड़ी चलाया करें अन्त में उन्होंने कहा कि भाजपा की एनडीए सरकार के साथ मिलकर ही 2027 का चुनाव लड़ा जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न।

  डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए क्रिकेट पिच (टर्फ) के निर्माण की मिली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *