बिहार के पटना से चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि पति ने सास के नाम पर फेसबुक ID बनाकर उसके साथ का प्राइवेट वीडियो वायरल कर दिया. महिला ने पति पर मार पीट करने और उसे जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है. मामला पटना की रहने वाली 26 वर्षीय पीड़िता का है, जिसकी शादी 6 साल पहले समस्तीपुर के युवक से हुई थी. महिला ने बताया कि शादी के दौरान कहा गया था कि लड़का फाइव स्टार होटल का मालिक है, लेकिन असल में वह 10वीं फेल है. जबकि महिला ने बीकॉम कर चुकी है. उसने बताया कि पति को IPL में सट्टा लगाने की बुरी आदत थी, जिसने उसके बसे-बसाए घर को उजाड़ दिया. महिला ने बताया कि उसने बीकॉम किया है.

News Wani