Breaking News

सीएचसी का आईएएस अधिकारी ने किया निरीक्षण

– निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बिंदकी सीएचसी का निरीक्षण करतीं आईएएस नौशीन।
बिंदकी, फतेहपुर। आईएएस अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम व अन्य अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर दावों का स्टॉक रजिस्टर के अलावा एक्स-रे कक्ष, ओपीडी कक्ष तथा इमरजेंसी व पैथोलॉजी आदि का भी निरीक्षण किया। मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह व अन्य कर्मचारी चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को दिन में करीब एक बजे आईएएस अधिकारी नौशीन पहुंची। उनके साथ एसीएमओ राजेंद्र कुमार भी मौजूद थे। आईएएस अधिकारी नौशीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उपस्थिति रजिस्टर को दिखा। इसके अलावा दवाइयां के स्टॉक रजिस्टर को देखा। उन्होंने दवा कक्ष, ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष को देखा और खून जांच के बारे में कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त किया। इसके अलावा वहां मौजूद चिकित्सकों के कक्ष में पहुंची और उनके द्वारा मरीजों के किए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त किया। वह महिला प्रसवोत्तर कक्ष तथा महिला वार्ड भी पहुंची और जच्चा बच्चा के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा अन्य स्थानों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बेहतर व्यवस्था से वह प्रभावित दिखाई दी। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ राजेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक लाल चंद्र गौड़ जिला मातृत्व एवं शिशु कल्याण अधिकारी आलोक कुमार, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर धीरेंद्र कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

– महिलाओं व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर लिया हिस्सा – कलश यात्रा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *