करंट की चपेट में आकर सास की मौत, बहू गंभीर

– पावर मशीन में चारा कतराई करते समय हुआ हादसा
सीएचसी में भर्ती झुलसी बहू।
बिंदकी, फतेहपुर। पावर मशीन में चारे की कतराई करते समय सास करंट के चपेट में आ गई। आवाज सुनकर बहू बचाने पहुंची। बहू ने सास को करंट से दूर करने की कोशिश की तो स्वयं करंट में चिपक गई। करंट में चिपकने से सास की मौत हो गई। बहू को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नया पुरवा मजरे नरैचा गांव में मंगलवार को दिन में करीब एक बजे चारा काटने की पावर मशीन में महिला सिया देवी 42 वर्ष पत्नी राजू निषाद चारा कतर रही थी। तभी वह करंट के चपेट में आ गई। उन्होंने शोर मचाया तो उनकी बहू नीता देवी 23 वर्ष पत्नी पिंटू दौड़कर आई और सास को करंट से दूर करने लगी। जिसके चलते वह भी करंट के चपेट में आ गई। सास बहू की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोगों ने किसी तरह प्रयास करके सास-बहू को करंट से दूर किया। जिसमें सांस सिया देवी की मौत हो गई हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बहू नीता देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

About NW-Editor

Check Also

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े झपट्टामार गैंग के दो सदस्य

– शिकार की तलाश में निकलते थे बाइक पर – पुलिस की गिरफ्त में झपट्टामार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *