Breaking News

ललौली में अज्ञात महिला की शिनाख्त बनी चुनौती, 15 जिलों में पुलिस ने शुरू की तलाश

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच खंती में मिली करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश का रहस्य 16 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं सुलझ सका है। महिला की पहचान नहीं हो पाने के चलते पुलिस ने अब बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने महिला की शिनाख्त के लिए 22 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 15 जिलों में रवाना किया है। पुलिस की इस बड़ी कवायद के तहत अब दूसरे जिलों में भी महिला की पहचान से जुड़े सुराग तलाशे जाएंगे।

गौरतलब है कि दो नवंबर को ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक मोड़ से मुत्तौर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों के बीच स्थित खंती में करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। सुनसान स्थान पर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए, लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में संबंधित अधिकारियों और पुलिस टीमों के साथ बैठक कर अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की। इसके बाद 22 विशेष टीमों का गठन कर उन्हें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भेजा गया।

एसपी ने सभी टीमों को संबंधित क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अन्य आवश्यक माध्यमों से महिला की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की टीमें अब दूसरे जिलों में भी महिला से जुड़े संभावित सुराग तलाशेंगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य महिला की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंचना है।

फिलहाल 16 दिन बीत जाने के बाद भी अज्ञात महिला की पहचान का रहस्य बरकरार है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती महिला की शिनाख्त कर उसके परिवार तक पहुंचना है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 700 विद्यार्थियों को सिखाए गए यातायात के नियम, सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक

फतेहपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत गुरुवार को मदर सुहाग इंटर कॉलेज में ट्रैफिक की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *