Breaking News

फतेहपुर में 700 विद्यार्थियों को सिखाए गए यातायात के नियम, सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक

फतेहपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत गुरुवार को मदर सुहाग इंटर कॉलेज में ट्रैफिक की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब सात सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन संतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी।

वहीं, एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस मौके पर आरआई कृष्णचंद्र सिंह, रामसागर, विद्यालय के प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव, फिरोज खान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

About NW-Editor

Check Also

श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, रुक्मिणी विवाह और सुदामा मिलन के प्रसंगों ने मोहा मन

अमौली, फतेहपुर। चांदपुर कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथा व्यास करुणेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *