ग्रापए की बैठक में अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

– बैठक में पत्रकारों को बांटे परिचय पत्र
– ग्रापए की बैठक में भाग लेते खागा इकाई के पदाधिकारी।
खागा, फतेहपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन खागा इकाई की बैठक शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम, संगठन विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया। संगठन के परिचय पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में संगठन विस्तार पर गहन विचार विमर्श के बाद बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी व संचालन शिवशरण बंधु व प्रवीण पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी ने संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारी व सदस्यों को संगठन के प्रति जिम्मेदारी निर्वाहन करने की बात कही और तालाबों में हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए अपने कलम की धार को तेज करने की सलाह दी। वहीं तहसील अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि संगठन हित में कार्य करने वाले सभी पदाधिकारी की रिपोर्ट प्रदेश स्तर को भेजी जाती है। सभी लोग खबरें लिखने में स्वयं पार्टी न बने। खबरों में जिम्मेदार अधिकारियों का बयान लेकर ही खबरों को लिखें। महामंत्री प्रशांत केसरवानी ने कहा कि संगठन की एक मासिक बैठक जरूर होनी चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से अशोक सिंह, अरूण केसकर, ओमप्रकाश द्विवेदी, रामनारायण विश्वकर्मा, बच्छराज सिंह, राकेश विश्वकर्मा कमलेश गुप्ता, मोईन, गोपी तिवारी, मुकेश द्विवेदी, नागेन्द्र त्रिपाठी, दीपक वैश, अनूप तिवारी, मुकेश द्विवेदी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, सुमित द्विवेदी, नीरज सिंह, राज सिंह यादव, दिनेश सिंह, अवधेश द्विवेदी, विकास त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मिशन शक्ति: जमरावां गांव में लगी नारी अदालत

– जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी रहे उपस्थित – नारी अदालत में भाग लेते जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *