कर्नाटक: छात्रा को नोट्स देने के बहाने बेंगलुरु बुलाया और अनूप के घर पर उसका बलात्कार किया। नरेंद्र ने धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। दूसरे लेक्चरर संदीप ने घटना की तस्वीरों और वीडियो को लेकर पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू किया और संबंध बनाने की मांग की। वहीं, तीसरे आरोपी अनूप ने छात्रा को उसके कमरे में आने की CCTV फुटेज होने का दावा करके उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस के अनुसार:दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार को तीन लोग बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए। इसमें मूडबिद्री इलाके के निजी कॉलेज के दो लेक्चरर शामिल हैं। पीड़ित उसी कॉलेज की स्टूडेंट है, जिसमें दोनों पढ़ाते हैं। राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं। घटना एक महीने से ज्यादा पहले की है, लेकिन मामला तब सामने आया जब छात्रा ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई। आयोग के निर्देश पर पुलिस ने FIR दर्ज की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी नरेंद्र फिजिक्स का जबकि संदीप बायोलॉजी का लेक्चरर है। तीसरे आरोपी की पहचान अनूप के रूप में हुई है। यह दोनों लेक्चरर का दोस्त है।
News Wani
