फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दिल्ली का चर्चित निर्भया कांड जैसा एक मामला सामने आया है। महज फर्क इतना है कि यहां महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका कथित प्रेमी ही है। आरोपी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल दिया, जिससे ज्यादा खून बहने से महिला की मौत हो गई। इसके बाद शव को जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने पिता की हत्या का बदला लिया है। रूह कंपा देने वाली इस वारदात के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी रेप से इनकार कर रहा है। पुलिस ने इसकी भी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सोमवार की शाम अपने पड़ोसी कथित प्रेमी सर्वेश निषाद के साथ बाजार गई थी। हालांकि वह वापस घर नहीं लौटी। मंगलवार को ग्रामीणों ने दमहा स्थित नाले के पास झाड़ियों में महिला का शव देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
आरोपी ने पिता की मौत का लिया बदला
सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का प्रेम-प्रसंग पड़ोस के ही सर्वेश के साथ चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम प्रेमी सर्वेश महिला को साथ लेकर गया और पहले सब्जी ली। इसके बाद वापस लौटते समय रास्ते में एक ठेके से शराब ली और दोनों झाड़ियों के बीच जाकर शराब पी। जब महिला बेसुध हो गई तो सर्वेश ने नशे की हालत में महिला के प्राइवेट पार्ट में जबरन हाथ डाल दिया। इससे अत्यधिक रक्तस्राव होने से महिला ने मौके पर ही तड़प कर दम तोड़ दिया।
इसके बाद आरोपी ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए मुंह और सिर को कूंच कर शव को झाड़ियां में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने महिला के हत्यारे सर्वेश को गिरफ्तार लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि मृतक महिला ने एक साल पहले आरोपी सर्वेश के पिता को जहर देकर मार डाला था, जिसका सर्वेश ने बदला लिया है।
News Wani
