Breaking News

गायत्री शक्तिपीठ में पूजा-पाठ,हवन के साथ मरीजों का भी होता है मुफ्त इलाज

-पूजा,पाठ,हवन के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य का भी रखा जाता है ध्यान

बांदा। आम तौर पर मंदिरों में सुबह-शाम नियमित रूप से पूजा-पाठ होते हैं. भक्त भगवान से अपने दुख-दर्द हरने की प्रार्थना करते हैं. लेकिन, बांदा के शास्त्री नगर स्थित गायत्री मंदिर में पूजा-पाठ के साथ रोगियों का उपचार भी किया जाता है. मंदिर में महिला डॉक्टर नीतिका साहू बीएचएमएस होम्योपैथिक विशेषज्ञ अपनी नि:शुल्क सेवाएं दे रही है और यहां आने वाले लोगों का इलाज कर रही है हैं. यह डॉक्टर सप्ताह में नियमित रूप से एक से दो घंटे मंदिर में लोगों का इलाज करती हैं.
गायत्री शक्तिपीठ के नवीन निगम व आरके अग्रवाल ने बताया की चिकित्सा की शुरुआत की गई है जो अब धीरे-धीरे विस्तृत हो रही है   मंदिर में आए भक्तों और मरीजों का नि:शुल्क उपचार सेवा हैं. मंदिर में किसी भी जाति या धर्म का मरीज आ कर अपना इलाज करवा सकता है. यहां बड़ी संख्या में अलग-अलग धर्मों के लोग उपचार के लिए आते हैं.

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *