Breaking News

आईजीआरएस रैंकिंग में महोबा पुलिस का जलवा, 100% अंक के साथ प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

 

*महोबा* पुलिस बनी प्रदेश में नंबर-1: आईजीआरएस में 100 प्रतिशत अंक 

अगस्त 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद महोबा ने त्वरित निस्तारण और तकनीकी दक्षता का नया मानक स्थापित किया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा माह अगस्त 2026 के आंकड़ों के आधार पर जारी प्रदेश स्तरीय आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में जनपद पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस को पूरे प्रदेश में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। विशेष रूप से उल्लेखनीय यह है कि जनपद के प्रत्येक थाने ने भी 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यह उपलब्धि पूरे जनपद की एकजुट टीम वर्क और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली को दर्शाती है।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, के निर्देश में तथा अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्राप्त हुई है। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना स्तर से लेकर जनपद स्तर तक शिकायतों के त्वरित निस्तारण, नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त नागरिक शिकायतों का शीघ्र निपटारा, ऑनलाइन निगरानी, समयबद्ध अनुपालन और तकनीकी प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग इस रैंकिंग का आधार बना। जनपद पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे तथा प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में हो।

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि महोबा पुलिस की पूरी टीम की लगन, अनुशासन और आम नागरिकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों, कर्मियों और पर्यवेक्षण अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य केवल रैंकिंग में शीर्ष पर रहना नहीं, बल्कि नागरिकों को शीघ्र और संतोषजनक न्याय उपलब्ध कराना है। आईजीआरएस को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शून्य लंबित शिकायतों की स्थिति बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में थानावार समीक्षा, नियमित अनुश्रवण और फील्ड स्तर पर मार्गदर्शन से यह परिणाम संभव हो सका। जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी शिकायत के लिए आईजीआरएस पोर्टल तथा निर्धारित पुलिस हेल्पलाइन का उपयोग करें। जन सहयोग से ही इस व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा।

About NW-Editor

Check Also

महंत राजूदास पर अभद्रता के आरोप से निषाद समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर महोबा में प्रदर्शन

महोबा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर गाली गलौज किये जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *