आर्वी हॉस्पिटल का हवन पूजन के साथ उद्घाटन

फतेहपुर। सदर तहसील क्षेत्र के ढोड़ियाही मोड नऊवाबाग के पास आर्वी हॉस्पिटल का उद्घाटन विधवत हवन पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के एमडी राजेश तिवारी ने बताया कि उनके अस्पताल में 24 घंटे मरीजों के लिए व्यवस्था रहेगी। 10 बेडों का हॉस्पिटल है। जिसमें सभी प्रकार के इलाज किए जाएंगे। ओटी की भी व्यवस्था है। इस दौरान जनपद के तमाम नामी गिरामी डॉक्टर भी उद्घाटन समारोह में पहुंचे और राजेश तिवारी को अस्पताल के शुभारंभ करने की शुभकामनाएं दिया। जिसमें डॉक्टर शुभम मिश्रा, डॉक्टर रितेश अवस्थी, डॉक्टर एच के सिंह, डॉक्टर आदित्य बाजपेई, डॉ अमित मिश्रा, डॉक्टर अभिषेक शर्मा, डॉक्टर केवी चौधरी, डॉक्टर साक्षी मिश्रा, तेलियानी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अभिषेक त्रिवेदी, ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, प्रधान संघ तेलियानी के महामंत्री सुरेंद्र तिवारी, श्याम तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फसल नष्ट किए जाने की डीएम शिकायत

– पीड़िता चुनबुद्दी। फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम दीवानीपुर मजरे उमेदपुर गांव की रहने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *